धर्मशाला। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि रैत बीडीओ आफिस के भवन निर्माण के लिए 2.50 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी। इसके लिए सरकार की ओर से स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने कहा कि बीडीओ आफिस के भवन निर्माण का कार्य शीघ्र ही आरंभ होगा। इससे कामकाज के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।
शाहपुर में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से भी शाहपुर के विकास के लिए करोड़ों रुपये की सौगात दी गई है। खंड विकास शाहपुर विस क्षेत्र में ईको टूरिज्म को विकसित करने के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी, ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। पठानिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के रेंज अधिकारी कार्यालय के भवन, गार्ड घर एवं वन विश्राम गृह भवनों की खस्ता हालत को सुधार कर नए भवन बनाए जाएंगे ताकि कर्मचारियों सहित यहां ठहरने वालों को बेहतर सुविधा मिल सके। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बीडीओ कार्यालय भवन के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री, पंचायती राज मंत्री और उप मुख्य सचेतक का आभार व्यक्त किया है। ब्यूरो