फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बनखंडी के पास पेड़ से टकराई टैक्सी, बाल-बाल बचा चालक

Wed, 06 May 2026 07:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलेर (कांगड़ा)। देहरा-रानीताल एनएच-503 पर मंगलवार सुबह बनखंडी हरिपुर दोसड़का के समीप एक तीखे मोड़ पर बड़ा हादसा टल गया। सुबह करीब 8 बजे एक टैक्सी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस टक्कर में वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन चालक सुरक्षित है।
विज्ञापन

चालक कृष्ण कुमार चंडीगढ़ से धर्मशाला की ओर सवारी लेने आ रहा था। जैसे ही वह उक्त मोड़ पर पहुंचा, अचानक जंगल की ओर से कुछ जंगली जानवर सड़क पर आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में चालक ने तेजी से गाड़ी मोड़ी, जिससे गीली सड़क पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार घूमते हुए सीधे पेड़ से जा टकराई।
हादसे के समय कार में चालक अकेला ही था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का एयरबैग खुल गया, जिससे चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना के बाद अन्य वाहन चालकों ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे कर यातायात सुचारु करवाया। एएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें