फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दो हफ्ते बाद टपक रहे नल, टैंकर मंगवाकर बुझानी पड़ रही प्यास

Sun, 10 Mar 2024 02:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र जवाली के अधीन पंचायत कोठीबंडा में गर्मियों की आहट होते ही पानी की व्यवस्था चरमरा गई है। गर्मियों के आते ही लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। गांववासियों ने कहा कि करीब दो हफ्ते के बाद पानी की सप्लाई आती है और उसमें भी पानी का प्रेशर कम होने के कारण एक या दो बाल्टी ही भर पाते हैं। गांववासियों ने कहा कि दूरदराज से सिर पर घड़े उठाकर पानी ला रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ लोग टैंकरों से पानी मंगवा रहे हैं, जिससे आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्राम पंचायत कोठीबंडा के गांव धडू, धनियार, दियोल, बासा, अमनी, बबलाहड़ और कंगलाहड़ के पिछले काफी दिन से पानी की किल्लत झेल रहे हैं।ओंकार सिंह, जगरूप सिंह, कमलजीत सिंह, रणजोध सिंह, सुरम सिंह, कमल सिंह, सुरिंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, सुदेश कुमारी, उषा देवी, इंदिरा देवी, रानू देवी, कुसुम लता और स्वर्णा देवी सहित समस्त गांववासियों ने बताया कि हमारे घरों में टंकियां खाली पड़ी हैं। खाना बनाने, नहाने, कपड़े धोने और पशुओं को पिलाने के लिए पानी नहीं है। उन्होंने कहा कि 42 करोड़ की बौह-दरिणी ग्रेविटी परियोजना को जल्द शुरू किया जाए ताकि पानी की समस्या का हल हो सके। जल शक्ति विभाग कोटला के सहायक अभियंता को समस्या बारे कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन कोई हल नहीं हुआ है। इस बारे में जल शक्ति विभाग जवाली के अधिशासी अभियंता अजय शर्मा ने कहा कि समस्या का अतिशीघ्र हल किया जाएगा।
खाली बर्तन लेकर घेरेंगे कार्यालय
गांववासियों ने कहा कि अगर जल शक्ति विभाग ने दो दिन के भीतर पानी की समस्या का हल नहीं किया तो खाली बर्तन लेकर विभागीय कार्यालय का घेराव किया जाएगा। चुनाव का भी बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, जल शक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मांग की है कि समस्या का समाधान करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें