फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टांडा के विशेषज्ञ कल आईएमए भवन में जांचेंगे सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) धर्मशाला ने विशेष पहल की है। अब हर रविवार को आईएमए भवन धर्मशाला में निशुल्क विशेष ओपीडी आयोजित की जा रही है। इसमें डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच करेंगे।
विज्ञापन


इस विशेष स्वास्थ्य सेवा में इस बार रविवार को टांडा से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कपिला, सर्जन डॉ. अंकित शुक्ला, एमडी मेडिसिन एवं बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कमल सिंह और बाल रोग विभाग के विशेषज्ञ डॉ. अतुल गुप्ता सेवाएं देंगे। मरीजों की जांच के साथ उन्हें आवश्यक परामर्श और प्राथमिक उपचार संबंधी जानकारी दी जाएगी। गंभीर रोगियों को उपचार के लिए टांडा रेफर किया जाएगा। आईएमए धर्मशाला के अध्यक्ष डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में ब्लड प्रेशर, शुगर सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच भी की जाएगी। मरीजों को पुरानी जांच रिपोर्ट और दवाइयों की पर्चियां साथ लानी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें