पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला में बनाए पोस्टरों को दिखाते विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल।
धर्मशाला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला छावनी में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की परवाणु शाखा कार्यालय की ओर से अभिमुखीकरण कार्यक्रम और पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसका आयोजन प्रियंका शर्मा (टीजीटी) गणित के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान पीआरबीओ के निदेशक एवं प्रमुख एससी नाइक और मानक संवर्धन अधिकारी पंकज पटियाल भी मौजूद रहे। बीआईएस पीआरबीओ के संसाधन व्यक्ति फोरन चंद ने छात्रों को बीआईएस की भूमिका, कार्यों, पोर्टल और बीआईएस केयर एप के बारे में बताया। उन्होंने एलपीजी सिलिंडर के लिए मानक और पाठ योजना का उपयोग करते हुए गुणवत्ता नियंत्रण और मानकों के निर्माण के महत्व को समझाया। 31 छात्रों ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। विजेताओं को प्राचार्य सुनील चौहान ने नकद पुरस्कार दिए। ब्यूरो