फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी : धर्मशाला स्टेडियम में पहले दिन टीम रेड का जलवा

विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हुई चैलेंजर ट्राफी के पहले मैच में महिला येलो टीम की विकेट ल
विज्ञापन
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में सोमवार को महिला एवं पुरुष सीनियर टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आगाज हो गया। 11 जुलाई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के पहले दिन दोनों वर्गों में टीम रेड ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर शानदार शुरुआत की।
विज्ञापन

सुबह के सत्र में महिला वर्ग के पहले मैच में टीम रेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी टीम येलो निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 118 रन ही बना सकी। देवांशी वर्मा ने 31 और हिमांशी मेहता ने 28 रन बनाए। टीम रेड की ललिता और निकिता ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट चटकाए।
जवाब में टीम रेड ने नैन्सी शर्मा के बेहतरीन 40, शिवानी के तेज 30 और नेहा कैथ के 26 रनों की बदौलत 16 ओवरों में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत दर्ज की। वहीं, दोपहर बाद पुरुष वर्ग के मुकाबले में भी टीम रेड का दबदबा रहा। टॉस हारकर पहले खेलने उतरी टीम ब्लू रेड टीम की घातक गेंदबाजी के आगे 19.2 ओवरों में महज 85 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन

सचित शर्मा ने सर्वाधिक 21 रन बनाए। टीम रेड के नितिन शर्मा ने 3, जबकि नवीन कंवर और राहुल सिंह ने 2-2 विकेट लिए। कप्तान आयुष जम्वाल, जापनीत और प्रशांत को 1-1 विकेट मिला। जवाब में टीम रेड ने 9.1 ओवरों में 2 विकेट खोकर 86 रन बना लिए। कप्तान आयुष जम्वाल और अभिमन्यु सिंघा ने 29-29 रनों की विस्फोटक पारियां खेलकर टीम को आसान जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें