फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: स्वास्तिक मिश्रा ने हासिल किया पहला स्थान

Fri, 01 May 2026 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। माउंट कार्मल स्कूल बैजनाथ के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। आईसीएसई की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। स्कूल प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष 123 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी उत्तीर्ण हुए। आधे से अधिक विद्यार्थियों ने 80 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। स्वास्तिक मिश्रा ने 96.80 फीसदी अंक प्राप्त कर पहला, अन्वेश मल्होत्रा ने 94.40 फीसदी अंक लेकर दूसरा और अर्शित ठाकुर ने 94 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर प्रधानाचार्य, अध्यापक वर्ग और अभिभावकों ने विद्यार्थियों को बधाई दी है। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें