फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नंदेहड़ में दिखे संदिग्ध ग्रामीणों ने लगाया पहरा

Sun, 02 Aug 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से नंदेहड़-कोटक्वाला क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे स्थानीय युवक शशि कुमार ने अपने घर के पास दो संदिग्ध अनजान व्यक्तियों को देखा। युवक के शोर मचाते ही अज्ञात लोग मौके से फरार हो गए। खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और लोग अलर्ट हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीणों ने संदिग्धों को ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। चोरी के डर से ग्रामीणों ने एहतियातन रात भर अपने घरों की लाइटें जलाकर रखीं, जबकि गांव के युवाओं ने रात एक बजे तक गश्त कर पहरा दिया। नंदेहड़ पंचायत के प्रधान अश्वनी कुमार ने बताया कि इस घटना के बाद से लोग पूरी तरह सतर्क हैं। हालांकि, मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें