फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फतेहपुर को मिला आधुनिक बस स्टैंड का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से पिछले वर्ष फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए की गई घोषणा अब साकार होती नजर आ रही है। वर्षों से प्रतीक्षित फतेहपुर बस स्टैंड परियोजना आखिरकार धरातल पर उतर रही है। लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए बस स्टैंड के निर्माण की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। मंगलवार को विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) भवानी सिंह पठानिया ने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि नया बस स्टैंड फतेहपुर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। यह परियोजना न केवल आवागमन को आसान बनाएगी, बल्कि स्थानीय विकास और रोजगार के अवसर भी सृजित करेगी। नए बस स्टैंड का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में बस स्टैंड का एक ब्लॉक और 13 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। दूसरे चरण में 10 दुकानों और अन्य आवश्यक निर्माण कार्यों के साथ दूसरे ब्लॉक का निर्माण होगा। इसमें यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी और 23 दुकानों के निर्माण से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें