फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 20 दिन बाद नूरपुर अस्पताल में फिर शुरू हुए ऑपरेशन

Sun, 15 Nov 2026 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
एनेस्थीसिया मशीन ठीक होने से मरीजों को राहत, एक सप्ताह में आठ सर्जरी और घुटने का प्रत्यारोपण भी किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जसूर (कांगड़ा)। सिविल अस्पताल नूरपुर में करीब 20 दिन बाद ऑपरेशन सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। एनेस्थीसिया मशीन ठीक होने के बाद अस्पताल में एक सप्ताह के भीतर आठ सर्जरी की गई हैं। इनमें घुटने का प्रत्यारोपण भी शामिल है। पांच विधानसभा क्षेत्रों के मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले इस अस्पताल में ऑपरेशन शुरू होने से मरीजों और तीमारदारों ने राहत की सांस ली है।
एनेस्थीसिया मशीन खराब होने के कारण अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी, सामान्य सर्जरी और हड्डियों से संबंधित ऑपरेशन ठप हो गए थे। विशेषज्ञ महिला चिकित्सक और बाल रोग विशेषज्ञ उपलब्ध होने के बावजूद गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन डिलीवरी के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा था। इससे मरीजों को आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन

अस्पताल में सप्ताह में तीन दिन सर्जरी और हड्डियों से संबंधित ऑपरेशन किए जाते हैं। ऐसे में मशीन खराब होने से नियमित ऑपरेशन व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। हालांकि, मशीन काफी पुरानी है और इसके कलपुर्जे बाजार में आसानी से उपलब्ध नहीं हैं। नई एनेस्थीसिया मशीन की कीमत करीब 25 लाख रुपये है।

अल्ट्रासाउंड सुविधा अब भी बंद
अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने से मरीजों की परेशानी बरकरार है। उन्हें निजी केंद्रों में जांच करवाने के लिए 1000 से 1500 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
एनेस्थीसिया मशीन को ठीक करवाकर दोबारा शुरू किया गया है। निरीक्षण में मशीन काफी पुरानी पाई गई और इसके कलपुर्जे भी आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। नई मशीन उपलब्ध करवाने के लिए उच्च अधिकारियों से पत्राचार किया गया है। -डॉ. अनुपमा शर्मा,अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें