रैहन (कांगड़ा)। सिविल अस्पताल जवाली में वीरवार को डॉ. शिवांगी भाटिया (जनरल सर्जरी) ने सर्जन पद पर कार्यभार संभाल लिया है। इनके ज्वाइन करने से अस्पताल में सर्जरी से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी।
अस्पताल प्रशासन ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ क्षेत्र के मरीजों को मिलेगा। अब सर्जरी से संबंधित कई बीमारियों का उपचार सिविल अस्पताल जवाली में ही संभव हो सकेगा, जिससे मरीजों को दूरदराज के अस्पतालों में जाने की आवश्यकता कम होगी। स्थानीय लोगों ने भी सिविल अस्पताल जवाली में नई सर्जन के आने पर खुशी व्यक्त करते हुए कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार का धन्यवाद किया है। संवाद