फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सुरेश रैना ने मां बगलामुखी के दरबार में टेका माथा

Mon, 12 Oct 2026 07:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
बगलामुखी में परिवार के साथ माता के दर्शन करने पहुंचे पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना। -स्रोत : जागरुक
विज्ञापन
गगल/गुलेर (कांगड़ा)। पूर्व भारतीय स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना रविवार को शारदीय नवरात्र के पहले दिन अपनी माता और बहन के साथ कांगड़ा पहुंचे। गगल हवाई अड्डे पर पहुंचने पर प्रशंसकों और खेल प्रेमियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में रैना ने बताया कि हिमाचल से उनका बहुत गहरा व पुराना नाता है। उनकी माता का जन्म भी इसी देवभूमि (धर्मशाला) में हुआ था।
विज्ञापन

गगल से सुरेश रैना अपनी माता और बहन के साथ सीधे कांगड़ा जिले के बनखंडी स्थित शक्तिपीठ मां बगलामुखी मंदिर रवाना हो गए। वहां पहुंचकर उन्होंने परिवार सहित माता के दरबार में शीश नवाया और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने सभी की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले रैना की इस यात्रा से खेल प्रेमियों में भी खासा उत्साह नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें