फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सूरज बने सेन कामगार कल्याण सभा के प्रधान

Wed, 20 May 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सेन कामगार कल्याण सभा हमीरपुर की कार्यकारिणी के चुनाव मंगलवार को हमीरपुर स्थित एनजीओ भवन में पूर्व प्रधान और चुनाव पर्यवेक्षक स्वरूप कृष्ण की अध्यक्षता में संपन्न हुए। चुनाव सर्वसम्मति से हुए, जिसमें अनिल पटियाल को सातवीं बार जिला महासचिव चुना गया।
विज्ञापन

अमरजीत कपूर को सभा का निदेशक नियुक्त किया गया। जिला प्रधान पद के लिए सूरज के नाम पर सहमति बनी। मंजूला को उपप्रधान, अर्पणा को सचिव, संजीव को कोषाध्यक्ष और कविता को सलाहकार नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक आशीष शर्मा मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे।
महासचिव अनिल पटियाल ने बताया कि नई कार्यकारिणी का गठन तीन वर्षों के लिए किया गया है। पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभा में जिलेभर के हेयर ड्रेसर, सैलून संचालक और ब्यूटी पार्लर संचालक पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त प्रधान सूरज और महासचिव अनिल पटियाल ने सभी सदस्यों का आभार जताया। इस दौरान करीब 70 से अधिक संचालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें