फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मंदल में वॉलीबाल प्रतियोगिता में सुंगल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला की ग्राम पंचायत मंदल में युवक मंडल की ओर से आयोजित डे-नाइट वॉलीबाल प्रतियोगिता में सुंगल की टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया और खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल मुकाबला सुंगल और पास्सू की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिसमें सुंगल की टीम ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ग्राम पंचायत प्रधान पुष्पा देवी ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजक युवक मंडल को 2,100 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें