फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सुंदरनगर ब्लॉक कांग्रेस बनाएगी तीन जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
डैहर (मंडी)। सुंदरनगर ब्लॉक कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए विधानसभा क्षेत्र को तीन जोन में बांटने की तैयारी कर रही है। निहरी, डैहर और खिलड़ा तीन जोन बनाए जाएंगे। प्रत्येक जोन में कमेटियों का गठन किया जाएगा। संगठन को पंचायत स्तर तक सक्रिय करने के लिए हर पंचायत में अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन


ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत ठाकुर ने बताया कि पंचायतों के वर्तमान और पूर्व प्रधानों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। हाल ही में बीसीसी सुंदरनगर की 92 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित की गई है, जिसमें पांच महिला पदाधिकारियों को शामिल किया गया था।
महिलाओं की कम संख्या को लेकर उठे सवालों पर जसवंत ठाकुर ने कहा कि महिला कार्यकारिणी का अलग से गठन किया जाएगा। इसके अलावा किसानों और पूर्व सैनिकों को भी संगठन में प्रतिनिधित्व देने की योजना है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। आगामी राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए संगठन को बूथ और पंचायत स्तर तक मजबूत करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। सुंदरनगर ब्लॉक कांग्रेस के तहत अनुसूचित जाति विभाग का भी गठन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी चैना राम को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें