फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गर्मी के तेवर तल्ख, 33.9 डिग्री तक पहुंचा कांगड़ा शहर में पारा

Tue, 21 Apr 2026 07:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला में सोमवार को गर्म मौसम में चहलकदमी करते पर्यटक। -अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में मौसम साफ होते ही पारे में उछाल आना शुरू हो गया है। महीने की शुरुआत में हुई बारिश के बाद अब चटख धूप ने गर्मी का अहसास बढ़ा दिया है। आलम यह है कि लोगों ने भारी ऊनी वस्त्रों को अलविदा कहकर अलमारियों से हल्के सूती कपड़े निकाल लिए हैं। सोमवार को जिले में कांगड़ा शहर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटों के भीतर कांगड़ा के तापमान में 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं, पर्यटन नगरी धर्मशाला का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें 1.0 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। आंकड़ों की बात करें तो कांगड़ा का न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री, जबकि धर्मशाला का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
सोमवार को दोपहर के समय तेज धूप के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने के बावजूद पहाड़ों की निकटता के कारण सुबह और शाम के समय अभी भी हल्की ठंडक बनी हुई है, जिससे लोगों को फिलहाल थोड़ी राहत मिल रही है। हालांकि, दोपहर के समय लू जैसे हालात बनने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

अगले चार दिन नहीं होगी बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, अगले चार दिनों तक जिला कांगड़ा में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। विभाग की ओर से फिलहाल किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम साफ रहने के चलते आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और कड़े हो सकते हैं और तापमान में और अधिक वृद्धि होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें