फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन मुहैया न करवा कर रियल एस्टेट के दुकानदार बन बैठे हैं सुक्खू : राकेश

विज्ञापन
धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते हुए पूर्व मंत्री राकेश पठानिया।
विज्ञापन
धर्मशाला। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे पर प्रदेश सरकार की ओर से की जा रही टिप्पणी पर पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने पलटवार किया है। वीरवार को धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में राकेश पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जमीन मुहैया न करवा कर रियल एस्टेट के दुकानदार बन बैठे हैं। प्रदेश में प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क से पहाड़ी राज्य हिमाचल की दिशा और दशा बदलनी थी।
विज्ञापन


पूर्व भाजपा सरकार ने हिमाचल की बेहतरी और बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए आवेदन किया था। देश के कई राज्यों से मुकाबला करते हुए हिमाचल को दो पार्क मिले थे लेकिन मुख्यमंत्री और उनके मंत्री-विधायकों की टीम कह रही है कि 500 करोड़ रुपये कीमत की भूमि 12 लाख में नहीं देंगे। पठानिया ने कहा कि चिह्नित भूमि बंजर है और किसी परिवार की नहीं है। इस भूमि पर पार्क निर्माण से 80 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलना था और छह हजार से अधिक साइंस ग्रेजुएट को इसका लाभ मिलना था लेकिन हिमाचल बचाने के नाम पर सीएम ने बेरोजगारों की पीठ पीछे छुरा घोंपने का काम किया है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, राकेश शर्मा और जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें