फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या मामला : चार लोगों की पूर्व सैनिक से हुई थी तीखी बहस

Tue, 22 Jul 2025 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के रिहलू गांव में शनिवार को पूर्व सैनिक भजन दास की गोली मार कर आत्महत्या करने मामले की जांच में नया मोड़ आया है। पुलिस ने मृतक के बेटे के ससुराल पक्ष के आठ लोगों को जांच के दायरे में शामिल किया है।
विज्ञापन

इनके नाम सुसाइड नोट में भी हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लेने की तैयारी में है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आत्महत्या से पहले पूर्व सैनिक भजन दास की इन आठ लोगों में से चार मुख्य आरोपियों के साथ तीखी बहस हुई थी। बहस के बाद ही उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली थी।
घटना के समय मौजूद आठों लोग मृतक के बेटे के ससुराल पक्ष के बताए जा रहे हैं। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें कुछ अहम बातें दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट की सामग्री सार्वजनिक नहीं कर रही है, लेकिन इसे जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शाहपुर करतार सिंह ने बताया कि मामले की हर एंगल से पड़ताल की जा रही है। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ के बाद ही आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। बता दें कि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद भजन लाल का अंतिम संस्कार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें