फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बूथ पर चर्चा के लिए टंग नरवाणा पहुंचे सुधीर

विज्ञापन
बूथ पर चर्चा अ​भियान के दौरान लोगों से मिलते सुधीर शर्मा। संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने शुक्रवार को मंडल, जोन और मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। इसी कड़ी में उन्होंने बूथ पर चर्चा अभियान को भी गति दी।
विज्ञापन

बूथ पर चर्चा अभियान के दौरान सुधीर शर्मा ने बूथ नंबर 82 टंग नरवाणा, तंगरोटी-1 बूथ-83,उथड़ा ग्रां के बूथ 85 और तंगरोटी-2 के बूथ नंबर 84 पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की। इसके बाद पटोला-2 के बूथ 32, खनियारा-3 के बूथ 33, सिद्धपुर-2 के बूथ 36 और मोहली के शिक्षा बोर्ड कालोनी मैदान में बूथ 37 पर लोगों से चर्चा कर अपना विजन रखा और केंद्र सरकार नीतियों से भी उन्हें अवगत करवाया।
उन्होंने प्रदेश सरकार पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। मीडिया को जारी प्रेस बयान में सुधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के दौरान प्रदेश के लोगों को दस गारंटियां दी थी, लेकिन कांग्रेस एक भी गारंटी को सही मायनों में लागू नहीं कर पाई है। अब लोगों मेंं चर्चा शुरू हो गई है कि न तो किसानों का गोबर सरकार ने खरीदा, न ही बेरोजगारों को रोजगार दिया और न ही महिलाओं को 1500 रुपए दिए हैं। कहा कि प्रदेश सरकार में विधायक की बात नहीं सुनी जा रही थी, इसलिए मुझे भी लोगों के सम्मान और क्षेत्र के विकास के लिए अपना विधायक का पद छोडऩा पड़ा। जिस जनता ने उन्हें जिताया था, उनके काम नहीं हो पाएं तो मेरा विधायक बनने का कोई औचित्य नहीं रह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन: बूथ पर चर्चा अभियान के दौरान लोगों से मिलते सुधीर शर्मा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें