फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विधि विभाग ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हो गया। इसमें विधि विभाग की टीम विजेता, जबकि संस्कृत विभाग की टीम उपविजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला के निदेशक डीपी वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को फाइनल मुकाबले में पहुंचने पर बधाई दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान पहला सेमीफाइनल मुकाबला राजनीतिक शास्त्र संस्कृत विभाग के बीच में हुआ था। इसमें संस्कृत विभाग की टीम विजय रही। फाइनल मुकाबला विधि विभाग की टीम और संस्कृत विभाग की टीम के बीच रहा, जिसमें विधि विभाग की टीम ने 88–45 के स्कोर से फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला के खेल सह निदेशक अश्विनी लखनपाल ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन की पूरे विश्वविद्यालय प्रशासन को शुभकामनाएं दीं। हिप्र विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला खेल समिति के संयोजक डॉ. संजीव डडवाल, डॉ. किशोर, डॉ. हेतराम, डॉ. संदीप धीमान, डॉ. रोहित ठाकुर, डॉ. सुखवीर प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें