फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टांडा में पहली बार बच्चे की सिंगल पोर्ट लेप्रोस्कोपिक हर्निया की सफल सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। टांडा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी करते हुए एक नई मिसाल पेश कर दी है। चिकित्सकों ने बच्चों के लिए सिंगल पोर्ट लेप्रोस्कोपिक हर्निया की सर्जरी को अंजाम दिया है। प्राचार्य डॉ. भानु अवस्थी ने सर्जरी और एनेस्थीसिया विभाग को इस सफल सर्जरी के लिए बधाई दी है। उन्होंने बताया कि 12 साल के बच्चे की वंक्षण हर्निया के लिए सिंगल पोर्ट लेप्रोस्कोपिक की सफल सर्जरी की गई।
विज्ञापन

आम तौर पर ऐसी सर्जरी के लिए तीन पोर्ट की आवश्यकता होती है, लेकिन यह सर्जरी केवल सिंगल पोर्ट का उपयोग करके पूरी की गई थी। टांडा में पहली बार इस सर्जरी को अंजाम दिया गया। एमसीएच सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी डॉ. अंकित शुक्ला, डॉ. उमेश धीमान सर्जन, एनेस्थेटिक डॉ. शैली राणा और उनकी टीम ने सर्जिकल प्रक्रिया को अंजाम दिया। ऑपरेशन के बाद की अवधि में मरीज ठीक हो गया और 2 दिन के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। यह प्रक्रिया कम समय में की जाती है, इसमें दर्द कम होता है और रक्त की हानि भी कम होती है। इसमें ऑपरेशन के बाद का दर्द भी तुलनात्मक रूप से कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें