फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: छात्रों को नशे और साइबर क्राइम को लेकर किया जागरूक

Fri, 18 Apr 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। पुलिस थाना बैजनाथ के प्रभारी मुनीश शर्मा द्वारा गोद लिए गए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सकडी में बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी मुनीश ने छात्रों को नशे और साइबर क्राइम को लेकर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही स्कूल में छात्रों के लिए खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। नशे को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों को लेकर कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को जागरूक किया जाएगा। प्रिंसिपल चंद्रपाल ने इसके लिए थाना प्रभारी का आभार प्रकट किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें