फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आइडिया कार्निवल में विद्यार्थियों ने दिखाए रचनात्मक, तकनीकी कौशल

Thu, 04 Dec 2025 07:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां कॉलेज के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल की ओर से प्राचार्य प्रो. उपेंद्र शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को आइडिया कार्निवल-2025 आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलेज विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तकनीकी कौशल और उद्यमी सोच को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन

कार्निवल को तीन प्रमुख खंडों में विभाजित किया गया। एप डेवलपमेंट चैलेंज में विद्यार्थियों ने तीन कार्यशील मोबाइल और वेब एप्स विकसित कर प्रस्तुत किए। इसमें प्रथम स्थान रिजल, शिवांश, द्वितीय स्थान अनुज और तृतीय स्थान रोहित ने हासिल किया। बिजनेस प्लान प्रतियोगिता में नौ छात्रों ने नवाचार और व्यवहार्यता पर आधारित योजनाएं पेश की। इसमें प्रथम अरुण, द्वितीय दीक्षा और तृतीय स्थान अनुज के नाम रहे।
विलक्षण विचार प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने 25 अनोखे व रोचक विचार प्रस्तुत किए, जिसमें प्रथम मुस्कान, द्वितीय नैन्सी और अंचल, तथा तृतीय स्थान चाहत को मिला। प्राचार्य प्रो. उपेंद्र शर्मा ने इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल टीम की सराहना की और विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें