धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के रसायन विज्ञान विभाग, साइंस सोसायटी और ईको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और एचपीयू शिमला के डॉ. संदीप चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अभियान के दौरान रसायन विज्ञान व भू-विज्ञान विभाग के आसपास करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लेकर देवदार, जामुन, कचनार, अमलतास, आंवला, बेल और पेंसिल पाइन सहित विभिन्न प्रजातियों के 45 पौधे रोपे। इस अवसर पर प्रो. संजय जसरोटिया, डॉ. बलराज बंद्राल, डॉ. रितु बाला, डॉ. पूनम, डॉ. दीपिका ठाकुर और प्रो. सुमिता सहित कई प्राध्यापक मौजूद रहे। ब्यूरो