आलमपुर (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गंदड़ में स्कूल प्रधानाचार्य मनोज शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को छात्रवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया।
गंदड़ क्षेत्र के कुछ दानी सज्जनों द्वारा लाखों रुपये स्कूल के नाम दिए गए हैं, जिसका सालाना जो ब्याज बनता है स्कूल प्रबंधन उस राशि को स्कूल की विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में अव्वल रहने वाले बच्चों को वितरित करता है। इस मौके पर गंदड़ पंचायत की पूर्व प्रधान राजेश कुमारी ने भी स्कूल के नाम 11 हजार रुपये की एफडी दी।
स्कूल प्रबंधन की ओर से इस मौके पर उपस्थित दानी सज्जनों श्रेष्ठा शांतल, कमलेश शर्मा, सुरेश, राजेश कुमारी, अमरजीत मिश्रा, मन प्रकाश, पृथ्वी राज, कुलदीप, पूनम शांतल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रविकांत शर्मा, विकास मिश्रा, रवि प्रकाश, राजेश, राकेश, शशि, वर्षा, लता और रेखा आदि अध्यापक प्रवक्ता व क्षेत्र के अन्य लोग व बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे। संवाद