नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां में रोड सेफ्टी क्लब ने सड़क सुरक्षा विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी डाॅ. तरुणा कमल (आईपीएस) मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहीं। रोड सेफ्टी क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने सड़क सुरक्षा से संबंधित वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ. तरुणा कमल ने मोटर वाहन अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों, नियमों एवं सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान गुड समेरिटन पुरस्कार 2025-26 प्रो. मिनोद गुलेरिया को प्रदान किया गया। मिनोद ने नवंबर 2025 में बड़ोह मार्ग पर सड़क दुर्घटना के दौरान एक घायल व्यक्ति को टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवा कर उसकी जान बचाई थी। इस मौके पर प्राचार्य डा सुरेंद्र सोनी, डाॅ. राजीव कुमार, डाॅ. सोनिया सहित 130 विद्यार्थियों ने भाग लिया। संवाद