फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एकल नृत्य में निशांत रहे अव्वल

विज्ञापन
धर्मशाला के बीएड कॉलेज में गुलमोहर वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस की प्रस्तुति देते हुए
विज्ञापन
बीएड महाविद्यालय धर्मशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम गुलमोहर में लिखनू प्रतियोगिता में काशी सदन प्रथम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। बीएड महाविद्यालय धर्मशाला के सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम गुलमोहर का आयोजन हुआ। इस दौरान लिखनू प्रतियोगिता में काशी सदन प्रथम, तक्षशिला सदन दूसरे और नालंदा सदन तीसरे स्थान पर रहा। एकल नृत्य में विक्रमशिला सदन से निशांत प्रथम स्थान पर रहे, जबकि काशी सदन से अमीषा द्वितीय और तृतीय स्थान पर नालंदा सदन से मीनाक्षी रही।
एकल गायन में काशी सदन से हर्ष, तक्षशिला सदन से राहुल और विक्रमशिला सदन से मुस्कान ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा लघु नाटिका में प्रथम स्थान पर विक्रमशिला सदन, द्वितीय स्थान पर काशी सदन और तृतीय स्थान पर तक्षशिला सदन रहा। समूह नृत्य में नालंदा सदन, तक्षशिला सदन और काशी सदन पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

सजावट प्रतियोगिता में विक्रमशिला सदन ने पहला, काशी सदन दूसरा और नालंदा सदन ने तीसरा स्थान हासिल किया। लघु नाटिका में पुरुष श्रेणी में उत्कृष्ट कलाकार का स्थान प्रशांत ने प्राप्त किया तथा स्त्री श्रेणी में मानवी ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आरंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. युवराज सिंह पठानिया ने किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उनमें सांस्कृतिक चेतना का विकास करना है।

धर्मशाला के बीएड कॉलेज में गुलमोहर वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस की प्रस्तुति देते हुए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें