फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विद्यार्थियों ने सीखे पर्यटन और आतिथ्य के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। प्री-वोकेशनल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च विद्यालय त्यामल के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को धरोहर गांव परागपुर स्थित ऐतिहासिक निजी होटल का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने न केवल इस ऐतिहासिक इमारत की वास्तुकला को देखा, बल्कि होटल की आंतरिक कार्यप्रणाली, बुकिंग प्रबंधन और विभिन्न विभागों के सुचारु संचालन को भी करीब से समझा। होटल इंचार्ज सुरेश कुमार ने एक कुशल मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों को पर्यटन उद्योग की बारीकियों से अवगत कराया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने परागपुर की अन्य ऐतिहासिक इमारतों का भी अवलोकन किया। अध्यापक राजकुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें