फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सड़क हादसे में घायल छात्र प्रिंस डोगरा ने तोड़ा दम

विज्ञापन
प्रिंस डोगरा। - फाइल फोटो
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मझेड़ा के पड़मन गांव निवासी 24 वर्षीय प्रिंस डोगरा का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन हो गया।
विज्ञापन

शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जम्मू में बीवीएससी के छात्र प्रिंस ने शुक्रवार को जीएमसी जम्मू में अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
22 जून की रात जम्मू के आरएसपुरा क्षेत्र के बग्गा मढ़ में बाइक और रेहड़ी की टक्कर में प्रिंस डोगरा सहित चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में उनके साथी अभिमन्यु सिंह परमार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि प्रिंस को गंभीर हालत में जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

करीब 12 दिन तक चले उपचार के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। शुक्रवार शाम प्रिंस का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पड़मन पहुंचाया, जहां शनिवार को पूरे गांव की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
उनके पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और बेटे को डॉक्टर बनाकर परिवार का भविष्य संवारने का सपना देख रहे थे। परिवार में माता, एक बहन और दादा-दादी हैं।
प्रिंस डोगरा के निधन पर पूर्व विधायक रविंद्र धीमान, जिला परिषद सदस्य अनीता देवी और पंचायत समिति सदस्य रुमा देवी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें