इंदौरा के छन्नी में लोगों को सम्बंधित करती नूरपुर की नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक एवं आईपीएस अधिकार
इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर की एसपी इल्मा अफरोज ने कहा कि चिट्टा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उनके प्रति किसी भी स्तर पर कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। वह वीरवार को इंदौरा के छन्नी गांव में आयोजित एंटी चिट्टा जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि पुलिस जिला नूरपुर में चिट्टे के कारोबार और नशे के नेटवर्क के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है। चिट्टा समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है और इसे खत्म करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने लोगों से नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस को देने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस और जनता की साझेदारी से ही इस सामाजिक बुराई पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। हाल ही में पुलिस जिला नूरपुर में करीब 65.33 लाख रुपये के नशीले पदार्थ नष्ट किए गए हैं। इस अवसर पर एसडीपीओ संजीव कुमार यादव, एसएचओ विशाल राठौर, प्रधान रेणुका देवी और उपप्रधान राकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।