फ़ोटो कैप्शन :-परौर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्या संगीता को सम्मानित करते
सुलह (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुलह और परौर में मास्टरजी कम्युनिटी के सौजन्य से विद्यार्थियों के लिए विशेष जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, बेहतर एकाग्रता और समय के सदुपयोग के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को परीक्षा के दबाव और एंग्जायटी से निपटने, खुद को शांत रखने तथा पढ़ाई में फोकस बढ़ाने के व्यावहारिक तरीके समझाए। कम्युनिटी के सदस्यों ने बच्चों को परेशानियां व भावनाएं शिक्षकों और अभिभावकों से खुलकर साझा करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में एक विशेष प्रेरक ऑडियो संदेश भी सुनाया गया जिसमें सकारात्मक सोच और धैर्य के साथ लक्ष्य प्राप्ति पर बल दिया गया। स्कूल प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सत्र आयोजित करने की उम्मीद जताई। संवाद
लाडवा। लोहे की सीढी, जिसमें करंट आने से हुआ दर्दनाक हादसा। स्वयं