फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लड्डू गोपाल की स्टोन वर्क वाली पोशाक बनी पसंद

Wed, 02 Sep 2026 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला के कचहरी अड्डा ​स्थित दुकान में जन्माष्टमी के लिए सामान खरीदते हुए महिला। अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मशाला। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के लिए धर्मशाला सहित जिलेभर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। दुकानों पर लड्डू गोपाल की पोशाक, झूले, मुकुट, बांसुरी और सजावटी सामान की मांग में तेजी आई है।
विज्ञापन

इस बार धर्मशाला के बाजारों में स्टोन वर्क और आकर्षक डिजाइन वाली ड्रेस ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। कच्चे माल, निर्माण लागत और परिवहन खर्च बढ़ने के कारण पिछले साल के मुकाबले इस बार दामों में करीब 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
पर्व के उपलक्ष्य में जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और झांकियों की तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं।

बाजार में पोशाक और सजावटी सामग्री के दाम
लड्डू गोपाल की पोशाक: छोटी ड्रेस 20 रुपये से शुरू स्टोन, मोती व गोटा वर्क वाली फैंसी ड्रेस 100 से 700 रुपये तक
बांसुरी: 50 से 80 रुपये
माला और मुकुट: 30 से 60 रुपये
मोर पंख: 20 रुपये (एक पंख)
आसन और पीढ़ी: आसन 100 रुपये पीढ़ी 50 से 450 रुपये तक
बिस्तर: 250 से 400 रुपये तक
-
अधिकतर सामान दुकान पर पहुंच चुका है। ग्राहक लड्डू गोपाल के लिए स्टोन वाली फैंसी ड्रेस काफी पसंद कर रहे हैं। इस बार बाजार में स्टोन और मोती लगी हुई ड्रेस बाजार में पहुंची है। -जसवंत राय, धर्मशाला
विज्ञापन

इस बाद जन्माष्टमी पर्व पर सजावटी सामग्री सहित पोषाकों के दामों में 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। बढ़ोतरी होने का कारण परिवहन में अधिक खर्चा आना है। -प्रशांत बंसल, धर्मशाला
कुछ दुकानों पर त्योहारी सीजन में अच्छी बिक्री होती है लेकिन छोटे कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसका कारण ऑनलाइन खरीदारी को ही माना गया है। -सुनीता, धर्मशाला

धर्मशाला के कचहरी अड्डा स्थित दुकान में जन्माष्टमी के लिए सामान खरीदते हुए महिला। अमर उजाला

धर्मशाला के कचहरी अड्डा स्थित दुकान में जन्माष्टमी के लिए सामान खरीदते हुए महिला। अमर उजाला

धर्मशाला के कचहरी अड्डा स्थित दुकान में जन्माष्टमी के लिए सामान खरीदते हुए महिला। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें