फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

र्मशाला में गौ-सरंक्षण के लिए उठाए जाएंगे कदम: नैहरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। धर्मशाला में गो संरक्षण के लिए अभियान छेड़ा जाएगा, इसके लिए धर्मशाला नगर निगम के तहत संचालित गो सदन सराह की क्षमता बढ़ाई जाएगी। यह बात धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने शनिवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में शिरकत करते हुए कही।
विज्ञापन

बैठक में गो संरक्षण को लेकर चर्चा हुई। साथ ही गोसदन में गो रखने क्षमता बढ़ाने को लेकर योजना बनाई गई। हिमाचल प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष अशोक कुमार की मौजूदगी में आयोजित बैठक में नगर निगम धर्मशाला के मेयर ओंकार नैहरिया, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक संजीव शर्मा और नगर निगम धर्मशाला के कर्मचारी शामिल रहे।
विधायक ने कहा कि गो सदन में 20 लाख रुपये से तूड़ी स्टोर और 20 लाख रुपये से काऊ शेड का निर्माण किया जाएगा। नैहरिया ने कहा कि तूड़ी शेड का निर्माण कार्य तीन दिन के अंदर शुरू किया जाएगा, वहीं गोसदन में रखे पशुओं की स्वास्थ्य जांच के लिए नियमित तौर पर फार्मासिस्ट भेजने की व्यवस्था की जाएगी। प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि कांगड़ा में सड़कों पर घूम रहीं 10 हजार गो माताओं को गोसदन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। गो सदन में नस्ल सुधार पर भी कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर निगम धर्मशाला मेयर श्री ओंकार नैहरिया, नगर निगम संयुक्त निदेशक मधु चौधरी, उप निदेशक पशु पालन संजीव शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी, महामंत्री श्री राजेश वर्मा, सचिव रवि कांत शर्मा, सतीश कुमार और श्याम लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें