फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कोटला में एनएसएस का राज्यस्तरीय युवा नेतृत्व शिविर शुरू

विज्ञापन
कोटला स्कूल में राज्यस्तरीय एनएसएस यूथ लीडरशिप कैंप के शुभांरभ पर प्रस्तुति देते हुए छात्राएं।
विज्ञापन
कोटला (कांगड़ा)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला में एनएसएस के राज्यस्तरीय युवा नेतृत्व शिविर 2026-27 का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

पांच दिवसीय यह शिविर 22 से 26 अक्तूबर तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन जवाली के एसडीएम नरेंद्र जरियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान उन्होंने युवाओं को नेतृत्व, अनुशासन और समाज सेवा का महत्व समझाया। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की भूमिका की सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य करतार चंद ने अतिथियों और स्वयंसेवियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

जिला समन्वयक रजनीश कुमार ने बताया कि कांगड़ा जिले की प्रत्येक एनएसएस इकाई से दो-दो स्वयंसेवियों का चयन किया गया है। शिविर में करीब 432 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। इस दौरान व्यक्तित्व विकास, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, नशा निवारण, स्वच्छता अभियान, योग और सांस्कृतिक गतिविधियों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

शिविर के पहले दिन एनएसएस स्वयंसेवियों ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें