फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टमक की चोट पर राज्य स्तरीय लिदबड़ मेला शुरू, जिलाधीश हेमराज बैरवा ने किया शुभारंभ

Mon, 24 Mar 2025 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नगरोटा बगवां में टमक को चोट मारकर 5 दिवसीय राज्य स्तरीय लिदबड़ मेले का शुभारम्भ करते मुख्यतिथि ज
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। माता नारदा-शारदा को समर्पित नगरोटा बगवां का ऐतिहासिक पांच दिवसीय राज्य स्तरीय लिदबड़ मेला सोमवार को शुरू हुआ। मेले के शुभारंभ मौके पर बतौर मुख्यातिथि जिलाधीश हेमराज बैरवा ने माता नारदा शारदा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और टमक को चोट मारकर परंपरा के अनुसार मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इसके बाद एक भव्य शोभायात्रा के रूप में मेला कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम मनीष शर्मा ने गणमान्य व्यक्तियों के साथ हनुमान मंदिर में शीश नवाया और स्टेडियम में पहुंच झंडा रस्म अदा की। पहले दिन नगरोटा बाल केसरी खिताब के लिए बच्चों की कुश्तियों का आगाज करवाया। इसमें कांगड़ा के रजत ने अमृतसर के शेरू को पटकनी देकर नगरोटा बाल केसरी का खिताब अपने नाम किया।
तीन सांस्कृतिक संध्याएं होंगी
मेले के उपलक्ष्य में 25, 26 और 27 मार्च को सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन होगा, जिसमे कई स्थानीय और अन्य जाने-माने गायक प्रस्तुतियां देंगे। 28 मार्च को प्रशासनिक रूप से मेले के समापन दिवस पर बड़ी कुश्तियों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें