बैजनाथ में एसडीएम देवी चंद ठाकुर को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते पटवार एवं कानूनगो संघ के सदस्य
बैजनाथ (कांगड़ा)। संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो संघ तहसील बैजनाथ ने प्रधान डीआर ठाकुर की अध्यक्षता में तहसीलदार रमन ठाकुर और एसडीएम देवी चंद ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि बैजनाथ तहसील के सभी क्षेत्रीय कर्मचारी स्टेट कैडर किए जाने और अपनी मांगों को लेकर कलम छोड़ अभियान पर रहेंगे। इसके चलते सभी दफ्तर अनिश्चितकाल तक बंद रहेंगे। संघ का कहना है कि उनकी नियुक्ति जिला कैडर में हुई है तथा उनकी वरिष्ठता सूची भी जिला स्तर की है।
प्रत्येक जिला के राजस्व अभिलेख, रीति रिवाज, भाषा तथा भूमि मापन के पैमाने अलग-अलग हैं। संघ ने सरकार से राज्य कैडर की अधिसूचना वापस लेने तथा बलवान कमेटी की सिफारिशों को लागू करने की मांग की। इस अवसर पर अनिल कुमार कानूनगो, बिशन दास कानूनगो, वीरेंद्र कानूनगो, विक्रम, प्रदीप, चित्रेश महाजन, मिराज, कैलाश, अनूप, बंदना, अनीश, अंजु, अनुराधा, सनी, पंकज, सिद्धार्थ, विलायती, नवनीत, मुकेश, नंदिनी, ऊषा, रविंद्र, अरविंद, कुसुम, सारिका, चंदन और मुमताज पटवारी मौजूद रहे। संवाद