फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: स्टार-795 धान के बीज की बिक्री धीमी, अब तक केवल 6.5 क्विंटल बिका

Wed, 04 Jun 2025 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। कृषि खंड कांगड़ा में इस बार धान के बीज की आपूर्ति में देरी के चलते स्टार-795 किस्म की बिक्री उम्मीद से काफी कम रही है। कुल 18 क्विंटल में से अब तक केवल 6:50 क्विंटल ही बीज बिक पाया है, जबकि इस समय धान की पनीरी लगाने का सक्रिय समय चल रहा है। खंड कृषि कार्यालय के अनुसार अब तक विभिन्न किस्मों का कुल 29 क्विंटल धान बीज यहां पहुंचा है, जिनमें से लगभग 13 क्विंटल की बिक्री ही हो पाई है। विशेष रूप से स्टार-795 किस्म की बीज की आपूर्ति समय पर न होने के कारण कई किसानों ने निजी गोदामों का रुख किया, जिससे उन्हें महंगे दामों पर बीज खरीदना पड़ा। कृषि विकास अधिकारी कांगड़ा डॉ. रूपिका शर्मा ने बताया कि सुपर-120, कस्तूरी बासमती और 2880 जैसी किस्मों के बीज बिक चुके हैं, जबकि परमल धान की बिक्री में ठहराव देखा गया है। स्टार-795 किस्म धान की बीज देरी से पहुंचा था, जिस कारण बिकने में देरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें