विधायक किशोरी लाल से भेंट करते मुल्थान क्षेत्र के लोग। -स्रोत : जागरूक पाठक
बैजनाथ (कांगड़ा)। मुल्थान क्षेत्र के लोगों ने विधायक किशोरी लाल से मुलाकात कर स्थानीय महाविद्यालय में स्टाफ की कमी की समस्या प्रमुखता से उठाई। इस पर विधायक ने आश्वासन दिया कि विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए जल्द ही आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मुल्थान कॉलेज में जल्द स्टाफ की तैनाती की जाएगी, ताकि स्टाफ की कमी न रहे। इसी दौरान बीड़, राजगुंधा और मुल्थान क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने बीड़ से राजगुंधा तक बस सेवा शुरू करने की मांग भी रखी। विधायक किशोरी लाल ने कहा कि सरकार का लक्ष्य दूरदराज के क्षेत्रों को सड़क सुविधा से जोड़ना है और जल्द ही राजगुंधा के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी।
उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है ताकि विकास कार्य और जनहित की सुविधाएं लगातार क्षेत्र तक पहुंचती रहें। इससे पूर्व विधायक किशोरी लाल ने धरेड़ गांव निवासी एवं शस्त्र सीमा बल में बतौर एएसआई पद पर तैनात रहे रमेश कपूर के हृदय गति रुकने से हुए आकस्मिक निधन पर उनके आवास में पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से भेंट कर सांत्वना दी।