जालग में प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि। -संवाद
खैरा (कांगड़ा)। उपमंडल जयसिंहपुर के जालग में शहीद हवलदार मस्त राम मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र भाटिया मुख्यातिथि रहे। उन्होंने पूर्व तकनीकी शिक्षा उपनिदेशक मोहिंद्र सिंह की उपस्थिति में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
रविवार को खेले गए अंतिम मुकाबले में एसएसएम दीनानगर की टीम ने पठानकोट वॉरियर को 3-0 से शिकस्त देकर ट्राफी पर कब्जा किया।मुख्यातिथि ने आयोजक कमेटी को 25 हजार रुपये दिए। आयोजन कमेटी के अध्यक्ष निरीक्षक रत्न चंद ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन में सबके सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। इससे पहले मुख्यातिथि ने बलिदानी की पत्नी वीरनारी मंशा देवी, भाई किशोरी कल, कमांडेंट किशोरी चंद, ओम प्रकाश, कुलदीप, अशोक पटियाल सहित कई अन्य लोगों के साथ बलिदानी की फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इससे पहले मुख्य अतिथि और विशेष अतिथियों का जालग पहुंचने पर कमेटी ने गर्मजोशी से स्वागत किया।