फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अब्दुल्लापुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रही धूम

Sun, 17 Aug 2025 08:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
अब्दुल्लापुर में संतसंग के दाैरान उपस्थित भक्तजन। -संवाद।
विज्ञापन
कांगड़ा। विकास खंड की अब्दुल्लापुर पंचायत में शनिवार को श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन पूरा वातावरण कृष्ण भक्ति में सराबोर रहा। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

सुप्रसिद्ध कथावाचक सर्वेश्वर शरण महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि धन और पद की लालसा व्यर्थ है, क्योंकि सिकंदर भी दुनिया जीतकर खाली हाथ चला गया। उन्होंने जीवन को भजन-कीर्तन को समर्पित करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान संगीतमय भजनों पर भक्त झूम उठे। श्रद्धालुओं पर फलों व टाफियों की वर्षा की गई और खीर का प्रसाद बांटा गया। रविवार को मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें