फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एसपीयू ने स्मारक लोगो को दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने 18 मार्च को एक परिपत्र जारी कर मंडी शहर की 500 वर्षों की ऐतिहासिक विरासत का प्रतिनिधित्व करने वाले एक स्मारक लोगो को मंजूरी दी। इतिहास विभाग की ओर से डिजाइन किया गया यह लोगो क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को सम्मानित करने के लिए आधिकारिक पत्रों, सूचनाओं, प्रमाण पत्रों और कार्यक्रम सामग्री पर उपयोग किया जाएगा। इसका उद्देश्य मंडी के समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना और संरक्षित करना है। लोगो का उपयोग सभी आधिकारिक संचार में किया जाएगा, जिसमें आधिकारिक पत्र और पत्राचार, सूचनाएं और कार्यालय के आदेश, निमंत्रण और कार्यक्रम संबंधी सामग्री, डिग्री, डिप्लोमा और प्रमाण पत्र, इवेंट बैकड्रॉप, पोडियम और बैनर शामिल हैं। इतिहास विभाग की ओर से निर्मित इस डिजाइन के उपयोग को मंजूरी दे दी गई है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति ललित कुमार अवस्थी ने बताया कि यह लोगो मंडी कस्बे के 500 वर्षों के ऐतिहासिक महत्व का प्रतीक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें