फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में शिवधाम परियोजना को मिलेगी रफ्तार : बाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सुकेत देवता मेले के शुभारंभ पर बोले एचपीटीडीसी अध्यक्ष
विज्ञापन

कहा-33 करोड़ रुपये से आगे बढ़ाया जाएगा काम
पिछली सरकार की खामियों को कर रहे दुरुस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले के शुभारंभ पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के अध्यक्ष आरएस बाली ने मंडी जिले की प्रमुख पर्यटन परियोजनाओं को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिवधाम के निर्माण को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा और यह परियोजना 33 करोड़ रुपये की लागत से आगे बढ़कर विस्तारित रूप में विकसित की जाएगी।
बाली ने अपने संबोधन में पूर्व भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के तहत बनाए गए कई पर्यटन होटल वर्षों तक अधूरे और बंद पड़े रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि सही प्रबंधन और दूरदर्शिता की कमी के चलते ये होटल पांच साल से संचालन में नहीं आ सके। उन्होंने बताया कि कई होटल परियोजनाएं मुकदमेबाजी में उलझी हुई थीं, जबकि कुछ संपत्तियों को अन्य विभागों को स्थानांतरित कर दिया गया था। वर्तमान सरकार इन सभी संपत्तियों को वापस लेकर पर्यटन निगम के अधीन ला रही है और उन्हें पुनर्जीवित करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

एचपीटीडीसी के अध्यक्ष ने कहा कि पर्यटन निगम की आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। पहले जहां टर्नओवर करीब 78 करोड़ रुपये था, वहीं अब यह बढ़कर 110 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के पुराने और ऐतिहासिक होटलों के नवीनीकरण के लिए इस बजट में 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। शिवधाम परियोजना को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए बाली ने कहा कि 33 करोड़ रुपये का टेंडर जारी हो चुका है और इसका निर्माण प्रगति पर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस परियोजना को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

बल्ह हवाई अड्डा परियोजना पर भी उन्होंने पूर्व सरकार को घेरते हुए कहा कि इस योजना में व्यावहारिकता की अनदेखी की गई और इसे केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया गया। इस अवसर पर पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें