फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अंधड़ से फलदार पौधों से झड़ा अंकुर, गेहूं खेतों में बिछी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला के ऊपरी क्षेत्र में हुआ नुकसान, सब्जियों की फसल भी हुई प्रभावित
विज्ञापन

इंदौरा क्षेत्र में अब तक आम और लीची को हुआ है करीब 2.90 लाख का नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
बैजनाथ/धर्मशाला (कांगड़ा)। जिले के ऊपरी क्षेत्रों में शुक्रवार रात को आए आंधी-तूफान से लोगों परेशानी का सामना करना पड़ा। अंधड़ से बैजनाथ उपमंडल में गेहूं की फसल और आम, लीची और अन्य फलों को नुकसान पहुंचा है। उपमंडल के घिरथोली और निचले इलाकों में शुक्रवार देर रात को चले अंधड़ और बारिश के कारण खेतों में गेहूं की फसल बिछ गई है, जबकि आम और अन्य फलदार पौधों से अंकुर झड़ गया है। लोगों का कहना है कि इस बार फलदार पौधों में बड़ी मात्रा में अंकुर पड़ा हुआ था, लेकिन रोजाना चल रहे अंधड़ और तूफान के कारण अंकुर झड़ रहा है। वहीं, गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। पपरोला के बूहली कोठी में देसी खीरे की फसल बड़ी मात्रा में होती है, लेकिन वेमौसमी बारिश के कारण खीरे की फसल पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। घिरथोली के जगदीश, प्रकाश, पुरषोत्तम, रमेश आदि ने बताया कि तूफान के कारण गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है और गेहूं खेतों में ही विछ गई है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से गर्मियों में इस प्रकार का मौसम रहने से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं जिला शनिवार को भी मौसम सुबह ठंडा रहा लेकिन दोपहर बाद धूप खिली रही। बागबानी विभाग जिला कांगड़ा के उपनिदेशक डॉ. कमलशील नेगी ने बताया कि जिला कांगड़ा में अबतक आंधी-तूफान से इंदौरा क्षेत्र में अब तक आम और लीची के फलदार पौधों को भी करीब 2.90 लाख का नुकसान पहुंचा है। हालांकि शुक्रवार को आए आंधी-तूफान से नुकसान दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें