फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अरनी विश्वविद्यालय में किया शानदार मार्चपास्ट

Mon, 17 Aug 2026 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौरा (वि)। अरनी विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया। समारोह में चांसलर डॉ. विवेक सिंह, वाइस चांसलर प्रो. आरके पांडेय, वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने भाग लिया। चांसलर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। एनसीसी कैडेट्स ने शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत कर अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। एनएसएस स्वयंसेवियों ने भी सहभागिता निभाई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और कविता-पाठ की प्रस्तुतियां देकर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और भारतीय संस्कृति की विविधता को प्रदर्शित किया। चांसलर ने कहा कि देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। वाइस चांसलर ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें