फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: तृप्ता पब्लिक स्कूल में सिखाए तनाव प्रबंधन के गुर

Mon, 17 Aug 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा में कार्यशाला के दौरान अध्यापक व अन्य। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
चलवाड़ा (वि)। तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा में शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य विषय ‘स्ट्रेस मैनेजमेंट’ रहा। इसमें विद्यालय के सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं ने भाग लिया। रिसोर्स पर्सन कल्पना शर्मा ने शिक्षकों को तनाव कम करने के विभिन्न उपाय बताएं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राकेश राणा और कल्पना शर्मा ने किया। इसके बाद सभी ने गायत्री मंत्र का उच्चारण किया। प्रधानाचार्य ने रिसोर्स पर्सन को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कल्पना शर्मा ने कहा कि पारिवारिक, सामाजिक, शारीरिक और लगातार शिक्षण कार्य के कारण शिक्षकों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने कार्य को बोझ न समझकर जिम्मेदारी के रूप में करने, समय पर काम पूरा करने, योग और ध्यान करने तथा कक्षा में प्रसन्नचित होकर जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें