फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मां ज्वालामुखी में हुई महाविद्या देवी भुवनेश्वरी की विशेष पूजा

Sun, 19 Jul 2026 07:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर में दर्शन करते डॉ. राजीव बिंदल और अन्य। -संवाद
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन महाविद्या देवी भुवनेश्वरी की विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर आचार्य सुरेशानंद महाराज ने कथा का वाचन करते हुए मां महाविद्या की महिमा, भक्ति, धर्म और मानव जीवन में देवी उपासना के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

गुप्त नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने मां ज्वाला के दर्शन कर सुख-समृद्धि, विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की। आचार्य सुरेशानंद ने कहा कि गुप्त नवरात्र आत्मशुद्धि, साधना और शक्ति आराधना का विशेष पर्व है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सच्चे मन से मां भगवती की आराधना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कथा में उमड़े श्रद्धालुओं ने देवी महात्म्य का श्रवण किया और मंदिर में चल रहे वैदिक मंत्रोच्चार, जप, अनुष्ठान और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. बिंदल ने टेका मत्था
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने शनिवार को गुप्त नवरात्रे के चौथे दिन श्री ज्वालामुखी मंदिर में मां ज्वाला के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी सौरभ शर्मा ने उन्हें माता का आशीर्वाद दिलाया। दर्शन के उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर स्थित मोदी भवन, शेर भवन एवं योगिनी कुंड में भी पूजा की। उन्होंने मां ज्वाला से हिमाचल प्रदेश की निरंतर उन्नति, सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की और कहा कि यह उनका परम सौभाग्य है कि उन्हें इस पावन अवसर पर माता के दर्शन करने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें