फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के विकास को विशेष प्राथमिकता : बाली

Mon, 29 Sep 2025 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं पर 250 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इससे लोगों को स्वच्छ और बेहतर पेयजल सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता देना आवश्यक है।
विज्ञापन

आरएस बाली रविवार को जल शक्ति विश्रामगृह नगरोटा में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, विद्युत, पेयजल, सिंचाई और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक भी विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ पहुंचे।
उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्य आवश्यकता और प्राथमिकता के अनुसार चरणबद्ध तरीके से अंजाम दिए जाएंगे। इस दौरान लोगों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न समस्याओं का उन्होंने समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें