फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: स्पार्टन सोल्जर की टीम फाइनल में पहुंची

Fri, 02 May 2025 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (कांगड़ा)। टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रही टांडा प्रीमियर लीग सीजन-2 अपने अंतिम राउंड में पहुंच गई है। वीरवार को स्पार्टन सोल्जर और मां बगलामुखी के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मां बगलामुखी टीम ने विरोधी टीम को 52 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे स्पार्टन सोल्जर की टीम ने चौथे ओवर में ही पूरा कर जीत दर्ज कर ली। बेहतरीन पारी के लिए सन्नी को मैन ऑफ दि मैच घोषित किया गया। शुक्रवार को खिताबी भिड़ंत ओटी वॉरियर और स्पार्टन सोल्जर के बीच खेली जाएगी। वीरवार के मैच के मुख्यातिथि बालाजी मेडिकोज के एमडी समीर राणा और रिपु कमल ने विजेता टीम को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें