फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ओल्ड चड़ी रोड पर मकान में लगी आग, सामान जला

Fri, 02 May 2025 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के ओल्ड चड़ी रोड पर स्थित एक मकान में वीरवार देर शाम आग लग गई। इस घटना में घर का सामान जला है। आग लगने की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना से पीड़ित को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फायर ऑफिसर धर्मशाला कर्म चंद ने बताया कि वीरवार शाम को विभाग को ओल्ड चड़ी रोड पर एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर दमकल दल मौके पर रवाना हुआ और आग पर काबू पाया। इस घटना में पीड़ित राज कुमार के मकान टीवी, फ्रिज, डबल बेड सहित अन्य सामान जला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें