फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में दस विकेट से जीती एसपी इलवेन की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में उपायुक्त इलेवन और एसपी इलेवन के बीच रविवार को टी-20 मैच खेला गया। इसमें एसपी इलेवन की टीम ने डीसी इलेवन को दस विकेट से पराजित किया। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीसी इलेवन की टीम ने चार विकेट खोकर 127 रन बनाए। डीसी इलेवन की ओर बल्लेबाजी करते हुए संजीव ने 58 रन की पारी खेली। जबकि बल्लेबाज रमन ने 26 रन बनाए।
विज्ञापन


डीसी इलेवन के 127 रनों की पीछा करते हुए एसपी इलेवन की टीम ने 13वें ओवर में 128 रन बनाकर मैच जीत लिया। एसपी इलेवन की ओर बल्लेबाजी करते हुए मुनीष ने 41 रन, अंकित 22 और एसपी नूरपुर अशोक रतन ने 25 रनों की अहम पारी खेली। इस दौरान उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि खेल से हम अपने आप को फिट रख रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के खेल इवेंट का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें